फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मौत के मामले में ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने कुचला था, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अभिवन राजवंशी निवासी गणपति बैंक्वेट हॉल न्यू आदर्श नगर रुड़की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई वैभव कुमार हरिद्वार पोस्ट ऑफिस में तैनात था। वह मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने आवास से ड्यूटी के लिए मोटरसाइकिल से हरिद्वार आ रहा था। भूमानंद अस्पताल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैभव कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें