फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जल्द होगा युवा-अग्नि संगठन का विस्तार

Wed, 07 Jan 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। युवा-अग्नि संगठन के विस्तार के लिए मध्य हरिद्वार में बैठक कर मंथन किया गया। इसमें जल्द संगठन की कार्यकारिणी की घोषणा करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष ऋषभ वशिष्ठ ने कहा कि युवा-अग्नि संगठन का उद्देश्य आमजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराना है। वरिष्ठ नेता मनोज सैनी न कहा कि हरिद्वार के आमजन की समस्याओं के प्रति नेताओं की अनदेखी और उदासीनता से नए संगठन की आवश्यकता महसूस हुई है। संरक्षक सोम त्यागी ने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के कार्यालय पर दर बदर की ठोकरें खाने को मजबूर है। इन सबके बावजूद उसकी समस्या का निराकरण नहीं होता। शहर की बिजली, पानी, निगम आदि की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आएगा। इस मौके पर विकास चंद्रा, ठाकुर रतन सिंह, पुष्प नाथ शर्मा, सार्थक ठाकुर, सोनू सैनी, शुभम सैनी, चंदन शर्मा, अरविंद राठौर, आनंद राठौर, राहुल राठौर, अजय राठौर, ओमपाल सिंह, शैलेश, जावेद आलम, भोपाल सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें