फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतपुर के पास फिर आया हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को इन दिनों गेहूं और गन्ने की फसल को हाथियों से बचाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, खेतों की तरफ हाथियों का मूवमेंट अधिक बढ़ रहा है। अजीतपुर के पास हाथियों का एक झुंड पहुंच गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गंगा नदी से वापस जंगल की तरफ खदेड़ा।
विज्ञापन

गंगा के तटों पर बसे गांवों में हाथी, गुलदार आदि जंगली जानवरों की घुसपैठ होती रहती है। हालांकि, कुंभ में करोड़ों रुपये से तैयार कर बनाई गई सुरक्षा दीवार समेत अनेक कार्यों से हाथियों पर काफी हद तक लगाम लगी थी। पर अब फिर से हाथियों का झुंड लगातार आबादी क्षेत्र की तरफ रुख करने लगा है। सोमवार को हाथियों के झुंड ने पथरी क्षेत्र में किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों का रौंद डाला था। मंगलवार की रात में करीब दस बजे दो हाथी रास्ता बदलकर बिशनपुर की बजाय अजीतपुर के जंगल की तरफ पहुंच गए। हाथियों को देखकर खेतों पर पहरा दे रहे किसानों ने वन विभाग की गश्त टीम को जानकारी दी।
सूचना मिलने पर गश्त टीम मौके पर पहुंची। जिसने ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को वापस गंगा के रास्ते जंगल में लौटा दिया। किसान राम सिंह, राजपाल, संदीप आदि का कहना है कि गेहूं की फसल हाड़ तोड़ मेहनत के बाद तैयार कर ली गई है। पर हाथी फसल को नष्ट करने पर लगे हुए हैं। जिससे उन्हें अपनी सारी मेहनत पर पानी फिरने की चिंता सताती रहती है। उधर, रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल का कहना है कि हाथियों को किसानों के खेतों में आने से रोकने के लिए गश्त टीम रात में मुस्तैदी के साथ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें