फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. पड्या पर साजिशन दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म के आरोपों से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश पर हुई दोबारा जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि शांतिकुंज के पूर्व सेवादार ने ही युवती से साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पूर्व सेवादार मनमोहन निवासी सिंहभूमि झारखंड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

पिछले साल मई में छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दिल्ली के विवेक विहार थाने में शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैलबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जीरो एफआईआर ट्रांसफर होकर हरिद्वार आने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2010 में शांतिकुंज में स्वयंसेवी के तौर पर रहने के दौरान डॉ. प्रणव पंड्या ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उनकी पत्नी शैलबाला ने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी। पुलिस ने उस समय शांतिकुंज के सेवादारों और स्वयंसेवियों के बयान दर्ज किए। गहनता से जांच के बाद मामला झूठा पाते हुए फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी थी लेकिन कोर्ट ने दोबारा जांच के आदेश दिए थे। दोबारा विवेचना में सामने आया कि पीड़िता और उसके माता-पिता को शांतिकुंज के पूर्व सेवादार मनमोहन ने ही डरा धमकाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों के नाम साजिश में सामने आए हैं। उनकी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें