रुड़की। लास्ट वर्किंग-डे पर भी इस बार अटैच शिक्षक अपने मूल विद्यालय में ज्वाइनिंग नहीं दे पाएंगे। विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने जा रहा है। लेकिन, अभी तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अटैच शिक्षकों को इस बाबत कोई निर्देश जारी नहीं किया है।
क्षेत्र में 20 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर शिक्षकों की कमी को देखते हुए अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को अटैच किया है। ऐसे शिक्षकों की संख्या 20 से अधिक है। सरकारी नियमों के मुताबिक लास्ट वर्किंग-डे से पूर्व संबंधित अटैच शिक्षक और कर्मचारी आदि को अपने मूल विद्यालय या फिर कार्यालय आदि में उपस्थित होकर ज्वाइनिंग देनी होती है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी भी अटैच शिक्षक को इस बाबत निर्देश नहीं दिए हैं। जिसकी वजह से वह उन्हीं विद्यालयों में रहेंगे। जिसमें उन्हें अटैच किया है। जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से एक दिन पहले यानी 24 मई को अटैच शिक्षकों को मूल विद्यालय में ज्वाइनिंग दी जानी है। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इस बात को देखते हुए अटैच शिक्षकों को नहीं बुलाया है।