फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को मिलेंगे 815 इंजीनियर

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रदेश को शीघ्र 815 कनिष्ठ अभियंता मिलेंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कनिष्ठ अभियंता पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 20 मई से शुरू करवा रहा है। साक्षात्कार 14 जून तक चलेंगे। इसके लिए 1586 अभ्यर्थियों को बुलावा भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त कनिष्ठ अभियंता लिखित परीक्षा 2011 में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इसमें सिविल डिप्लोमा के 1233, यांत्रिकी के 241, कृषि के 76 और विद्युत के 36 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग सचिव चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय उपस्थित होना होगा।
इनसेट
सिविल के इंटरव्यू आठ जून तक
-आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। 20 मई से आठ जून तक सिविल डिप्लोमा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। 20 मई से 24 मई, 27 मई से 31 मई और तीन जून से सात जून तक प्रतिदिन 80-80 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। आठ जून को 33 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन

इनसेट
यांत्रिकी के साक्षात्कार दस जून से
-दस और 11 जून को यांत्रिकी डिप्लोेमा के 80-80 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। 12 जून को 68 और 13 जून को 13 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।
इनसेट
कृषि एवं विद्युत के साक्षात्कार अंत में
-कृषि एवं विद्युत डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आखिर में रखे गए हैं। 13 जून को कृषि डिप्लोमा के 40 और 14 जून को 36 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। 14 जून को ही विद्युत डिप्लोमा के 36 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे।
इनसेट
सिंचाई विभाग में सबसे ज्यादा पद
-चुने गए कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई और पेयजल विभाग में होगी। सिंचाई विभाग मेें सबसे ज्यादा पद हैं। इसमेें सिविल के 367 और यांत्रिकी के 58 पद हैं। लोक निर्माण विभाग में सिविल के 241, विद्युत के 13 और यांत्रिकी के 50 पद हैं। लघु सिंचाई विभाग में सिविल के दो, कृषि के 46 और यांत्रिकी का एक पद है। पेयजल विभाग में सिविल के 19 और विद्युत/यांत्रिकी के 18 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें