फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... ताकि तीर्थ यात्रियाें को न हो तकलीफ

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी आने वाले यात्रियों को सफर में तकलीफों का सामना न करना पड़े इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने तेजी से व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ यातायात एवं पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के साथ हिल बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होेंने यात्रा सीजन में हिल बाईपास मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट जीवन सिंह नागन्याल ने बताया कि हिल बाईपास की कम बजट में मरम्मत की जा सकती है। नागन्याल ने अपने कार्यालय में यात्रा सीजन की व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस तथा विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक ली। उन्होंने सीओ यातायात जेआर जोशी को शिवमूर्ति में सीवर लाइन काम होने तक एकल मार्ग व्यवस्था कराने को कहा है। यातायात व्यवस्था ऐसी हो जिससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों को परेशानी न हो। उन्होंने जिन सड़कों पर सीवर एवं पानी की लाइन का कार्य चल रहा है, उसको तत्काल पूरा कराने को कहा है। जल संस्थान को युद्धस्तर पर पेयजल लाइनों की लीकेज ठीक करने का निर्देश दिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सार्वजनिक शौचालयोें की स्थिति की सूची उपलब्ध कराने तथा सफाई व्यवस्था ठीक करने को कहा है। बैठक में पुलिस, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, जल संस्थान, अनुरक्षण इकाई सीवर, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई, पर्यटन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

सफाई कर्मचारी बताएंगे लीकेज
हरिद्वार। मुख्य नगर अधिकारी जीवन सिंह नागन्याल ने पंचपुरी में पेयजल लाइनों की लीकेज की जानकारी देने की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को दी है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र की पानी की लीकेज की सूचना नगर स्वास्थ्य अधिकारी को देंगे और वह जल संस्थान को नोट कराकर लीकेज ठीक कराने को कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें