फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने ठग को दबोचा

Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। खुद को आटा कारोबारी का कर्मचारी बताकर दुकानदारों से आटा सप्लाई की पेमेेंट वसूल रहे एक ठग को दुकानदारों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। इससे पूर्व वह तीन दुकानदारों को झांसा देकर नकदी वसूल चुका था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामनगर की मकतूलपुरी में अनमोल की आटा एजेंसी है। इस एजेंसी पर लंढौरा निवासी तनवीर दुकानों पर आटा सप्लाई और पेमेंट संग्रह का काम करता है। एजेंसी से कृष्णा नगर आदि जगहों पर माल सप्लाई होता है। शुक्रवार की दोपहर को गणेशपुर निवासी एक युवक कृष्णानगर में एक दुकान पर पहुंचा और खुद को एजेंसी का कर्मचारी बता 500 रुपये झटक लिए। जब दुकानदार ने तनवीर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह आज काम पर नहीं आया। आरोपी ने दूसरी दुकान से भी 500 रुपये वसूले। इसके अलावा एक दुकानादर से पैसे की एवज में रिफाइंड के कुछ पैकेट झटक लिए। तीन दुकानदाराें को झांसा देने के बाद वह राजेंद्र कालोनी में अनवर की दुकान पर पहुंचा। आरोपी ने पेमेंट देने को कहा तो दुकानदार को कुछ शक हुआ। इसपर उसने चुपचाप एजेंसी पर फोन कर पेमेंट वसूलने आए युवक के बारे में पूछताछ की। एजेंसी मालिक के इनकार करने पर दुकानदारों ने वसूली को आए कर्मी को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिन दुकानदारों को उसने झांसा दिया था वे भी कोतवाली पहुंच गए थे। युवक के बारे में अब ठगी के कई किस्से सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें