फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीमकोर्ट के फैसले का पूरा सम्मान करेंगे देश के संत - महंत नरेंद्र गिरि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का देश के संत पूरा सम्मान करेंगे। उन्होंने दोहराया कि फर्जी बाबाओं के खिलाफ 16 मार्च की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे।
शनिवार को श्री जूना अखाड़ा में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि से उन्होंने 2019 में प्रयाग में होने वाले अर्द्धकुंभ और 2021 के हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सभी अखाड़ों के संत- महंतों से 16 मार्च को होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में भाग लेेने की अपील की, ताकि फर्जी संतों के मामले में ठोस निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि राम मंदिर को लेकर संत समाज को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्माचार्यों से विचार विमर्श करके और कानून का फैसला आने के बाद मंदिर निर्माण की तिथि घोषित की जा सकती है। उम्मीद जताई कि 2019 में अर्द्धकुंभ के दौरान ही प्रयागराज में सभी संत महापुरुषों के सानिध्य में भगवान श्रीराम लला के मंदिर निर्माण की तिथि तय हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि साधु संत सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी सम्मान करेंगे। उन्होंनेे उम्मीद है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुंभ महापर्व्रों पर देश के साधु संतों को पूरा सहयेाग देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें