फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड का सर्टिफिकेट चाहिए तो डिश टीवी का कनेक्शन, एड्रायड मोबाइल फोन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी मौखिक फरमान ने डीएलएड कर रहे शिक्षकों की मुसीबत बढ़ा दी है। विभाग की ओर से डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों से कहा गया है कि उन्हें डीएलएड करना है तो उसके लिए डिश टीवी के कनेक्शन के साथ ही एंड्रायड मोबाइल फोन अनिवार्य होगा।
विभाग की ओर से जारी इस फरमान ने प्रशिक्षकों की मुसीबत बढ़ा दी है। दूसरी ओर बचाव में आए अफसरों का कहना है कि एनओआइएस की ओर से इसकी अनिवार्यता कर दी गई है। उनकी ओर से स्वयंप्रभा पोर्टल खोला गया है जिसे खोलने के बाद ही प्रशिक्षणार्थियों की हाजिरी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 7000 डीएलएल अभ्यर्थी 95 केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब शिक्षा विभाग की ओर से मौखिक तौर पर डीएलएल प्रशिक्षणार्थियों से कहा गया है कि वे डिश कनेक्शन लेने के साथ ही एंड्रायड मोबाइल फोन रखें। तमाम ऐसे प्रशिक्षणार्थी हैं जिनके पास न तो डिश टीवी का कनेक्शन और न ही एंड्रायड मोबाइल फोन है। सूत्रों की मानें तो विभागीय अफसरों ने कहा है कि प्रशिक्षणार्थियों को डिश कनेक्शन की रसीद दिखानी होगी। इस संबंध में जब विभागीय अफसरों से जानकारी ली गई तो जिला शिक्षाधिकारी बेसिक बीएस सैनी ने बताया कि एनओआइएस की ओर से तमाम पठन सामग्रियों को ऑनलाइन मुहैया कराया जा रहा है। जिसके लिए स्वयंप्रभा पोर्टल खोला गया है। उसे खोलने के बाद ही प्रशिक्षणार्थियों की हाजिरी लगती है। इसके अलावा तमाम पठन सामग्री डिश टीवी पर मुहैया कराई जा रही है। जिला शिक्षाधिकारी सैनी का कहना है कि तमाम प्रशिक्षणार्थियों के पास एंड्रायड मोबाइल फोन है। जिनके पास नहीं है तो उन्हें डीएलएल सर्टिफिकेट पाने के लिए कम से कम एंड्रायड मोबाइल फोन तो रखना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें