फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 प्रत्याशी शतक तो 62 नहीं छू पाए हजार का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले की विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे सात प्रत्याशी वोटों का शतक लगाने से भी चूक गए। 62 उम्मीदवार चुनावी दंगल में हजार का भी आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। इनमें निर्दलीयों समेत आम आदमी पार्टी और बसपा के उम्मीदवार भी हैं, जिन पर हजार वोटरों ने भी अपना भरोसा नहीं जताया है।
विज्ञापन

जनपद की 11 विधानसभा सीटों पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप और निर्दलीयों समेत 110 प्रत्याशी मैदान में थे। राजनीतिक दलों से लेकर निर्दलीयों ने भी प्रचार-प्रसार करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। बावजूद इसके भी उम्मीदवार दहाई के अंक से भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। चार विधानसभाओं में सात उम्मीदवार तो सौ वोट भी हासिल नहीं कर पाए। इनमें रुड़की में दो, लक्सर में एक, झबरेड़ा में एक और मंगलौर में तीन उम्मीदवार शामिल हैं। मंगलौर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को सौ वोट नहीं मिले।
अगर बात करें एक हजार वोटों की तो हरिद्वार शहर में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी समेत पांच उम्मीदवार इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सके हैं। रुड़की में आप, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी समेत छह, पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी सहित पांच, लक्सर में आप, समाजवादी पार्टी समेत छह उम्मीदवार एक हजार वोट नहीं जुटा पाए हैं। खानपुर में जहां निर्दलीय उम्मीदवार विधायक बने हैं। वहीं इस सीट पर समाजवादी पार्टी और आप सहित चार एक हजार वोट भी नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर में आप, समाजवादी पार्टी समेत चार, झबरेड़ा में आप, समाजवादी पार्टी समेत सात, हरिद्वार ग्रामीण में सबसे अधिक आठ उम्मीदवार ऐसे हैं, जो एक हजार मत हासिल नहीं कर पाए हैं। इनमें निर्दलीयों सहित उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार भी शामिल हैं। भगवानपुर में आप समेत तीन, भेल रानीपुर में समाजवादी पार्टी सहित सात और मंगलौर में समाजवादी पार्टी समेत सात प्रत्याशी एक हजार लोगों का समर्थन भी नहीं जुटा पाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें