फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस , डिप्टी रेंजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्यामपुर (हरिद्वार)।
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर लाहडपुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक सवार डिप्टरी रेंजर छिटकर दूर जा गिरे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटती हुई गई और चिंगारी निकलने के बाद बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में सवार 45 सवारियों को किसी तरह से सकुशल बचा लिया गया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा।
दिल दहला देने वाली यह घटना शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर यूपी बार्डर से सटे लाहडपुर के पास घटित हुई। वन विभाग की चिड़ियापुर रेंज के डिप्टी रेंजर देवेंद्र प्रसाद भट्ट (35) मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग से गश्त करते हुए हाईवे पर पहुंचे। इसी दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रही टनकपुर डिपो की बस ने मोटरसाइकिल सवार डिप्टी रेंजर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद डिप्टी रेंजर छिटककर दूर जा गिरे जबकि मोटरसाइकिल बस के अगले हिस्से में फंसी रह गई। मोटरसाइकिल के सड़क पर काफी दूर तक घिसटने से उठी चिंगारी से बस के अगले हिस्से ने आग पकड़ ली। बस में आग लगते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का चालक और परिचालक कूदकर फरार हो गए। बस में आग लगते देख आसपास के लोगों और राहगीरों ने यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पड़ोसी जिले बिजनौर के सीओ मंडावली अरुण कुमार, एसओ मंडावली राजीव त्यागी, एसओ श्यामपुर प्रदीप मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना में घायल डिप्टी रेंजर को हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना दमकल महकमे को दी गई जब तक दमकल वाहन पहुंचा तब तक बस जल चुकी थी। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक डिप्टी रेंजर देवेंद्र प्रसाद भट्ट आईडीपीएल ऋषिकेश का रहने वाला था। हादसे के बाद डीएफओ आकाश वर्मा, रोडवेज के एआरएम आलोक बनवाल आदि अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। रोडवेज के जीएम दीपक जैन की ओर से हादसे की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें