फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग के पहले 320 छात्रों ने किया रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सोमवार को एमए योग प्रथम वर्ष की काउंसिलिंग हुई। इसमें छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन कुल 320 छात्रों ने रिपोर्टिंग की। इस दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र नेता छात्र कल्याण परिषद के चुनाव प्रचार में जुुटे रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में योग विभाग के अध्यक्ष डॉ. कामाख्या ने बताया कि एमए योग प्रथम वर्ष में छात्रों के दाखिलों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में 26 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक कुल तीन दिन छात्रों की काउंसिलिंग की जाएगी।
डॉ. कामाख्या ने बताया कि मंगलवार को करीब 400 छात्र-छात्राओं की कांउसिलिंग की जाएगी। उधर, काउंसिलिंग के दौरान छात्र नेता छात्र कल्याण परिषद के लिए चुनावी प्रचार करते भी नजर आए। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर दाखिले के लिए कांउसिलिंग में आए नये छात्र-छात्राओं की सहायता की। इस दौरान छात्रों का एक अन्य गुट भी छात्र कल्याण परिषद के चुनाव का लेकर चुनाव प्रचार में जुटा रहा। इस अवसर पर रितेश वशिष्ठ, प्रभात पंवार, आशीष सेमवाल, राकेश सेमवाल, नवीन जोशी, विवेक जोशी, अंकित पंवार, विकास लोहान, ऋतिका, प्रज्ञा, मधुलिका, मनीक्षा, नीति, सिफाली, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप बहुखंडी आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें