फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 32 नए कोरोना के मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। बुधवार को धर्मनगरी में भी एक साथ कोरोना के नौ नए मरीज सामने आए। जनपद में कुल 32 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद भर में 23 मरीज सामने आए थे। 20 रुड़की क्षेत्र के थे। इनमें हरिद्वार शहर का कोई भी केस सामने नहीं आया था। बुधवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में नौ मरीज शहर के शामिल हैं। हालांकि, रुड़की में अकेले ही फिर से बीस केस सामने आए हैं। नारसन में दो और एक मामला बहादराबाद क्षेत्र का भी है। जनपद भर में 6049 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में दो मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड केयर सेंटरों में कोई मरीज भर्ती नहीं है। होम आईसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 78 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 51350 हो गई है। अभी कुल 9539 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है।
एसडीएम ने भी चलाया अभियान
हरिद्वार। बुधवार शाम को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने चंद्राचार्य चौक व आसपास क्षेत्रों में मास्क की चेकिंग की। लोगों को मास्क लगाने की अपील की गई। कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है। ऐसे में सभी लोग मास्क लगाकर स्वयं और दूसरों को संक्रमित होने से बचाएं। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क घूम रहे 50 लोगों के चालान भी काटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें