फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने प्रबंधकों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
निजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने जगजीतपुर में प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी फीस, ट्रांसपोर्ट समेत अन्य खर्चे वसूलने के निर्णय को वापस नहीं लिया तो अभिभावक संघ एकत्रित होकर आंदोलन चलाने को मजबूर होगा।
विज्ञापन

रविवार को जगजीतपुर में हैरी वेडिंग प्वाइंट के सामने अभिभावक महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। सुनील सेठी ने कहा कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी से अभिभावक त्रस्त हो चुके हैं। शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारी केवल खानापूर्ति करने पहुंच जाते हैं। कोई कार्रवाई न होने से स्कूल प्रबंधकों के हौसले इतने बुलंद है कि वह नियमों को मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ अभिभावक संघ एकत्रित होकर आंदोलन चलाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन की होगी। सुनील चौहान और विश्वास सक्सेना ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आदेश के बावजूद कई स्कूलों में एनसीईआरटी के अलावा अन्य पुस्तकें लगाई हैं। शत प्रतिशत किसी भी स्कूल में पुस्तकें नहीं लगी हैं। अब रिएडमिशन के साथ अन्य चार्जेस लगाकर फीस वसूलनी की तैयारी हो चुकी है। इस मौके पर आशा नौटियाल, ऋचा मेहता, विभाष सिन्हा, अश्वनी अरोड़ा, विपिन त्यागी, प्रवीन सैनी, विनित कर्णवाल, नाथीराम चौहान, अल्का सिंह, शिवानी चावला, देवेंद्र खत्री, नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, दीपक नेगी, हिमानी थपलियाल, कृष्णा सैनी, कुलदीप चौहान, विनित चड्ढा, राजीव शर्मा, मुकेश सागर, संजय कुमार, आशा, महीपाल, शिवकुमार जोशी, धर्मेंद्र चौहान, विरेंद्र सक्सेना, अरुण प्रकाश, मोहित अग्रवाल, मीनाक्षी अरोड़ा, सुनीता शर्मा, रीना चौहान, विजय मेहता, संजय त्यागी, अश्वनी पटेल, सुनीता अरोड़ा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें