फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जूनियर में रुड़की तो सीनियर वर्ग में डीपीएस रानीपुर की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में डीपीएस सोेसायटी नई दिल्ली की ओर से जोन थ्री इंटर डीपीएस क्विज प्रतियोेगिता के जूनियर वर्ग में डीपीएस रुड़की और सीनियर वर्ग में डीपीएस रानीपुर की टीम प्रथम रहीं। प्रथम और द्वितीय रही टीमों को नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेेगा।
शनिवार को डीपीएस रानीपुर में क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य केसी पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में समसामयिक विषयों, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक घटनाओं, विज्ञान, फिल्मों आदि पर आधारित थी। जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग से तीन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। क्विज का संचालन देश के जाने माने क्विज मास्टर अदित्य नाथ (मुंबई) ने रोचक ढ़ंग से किया। मल्टीमीडिया पर आधारित चित्रों, ऑडियो- वीडियो राउंड ने सबका मन मोह लिया। प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों से भी प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम रहे डीपीएस रुड़की की टीम में तन्वी बरतार, जाह्नवी कैंथोला और पृथ्वी कौशिक शामिल थे। द्वितीय रही डीपीएस इंद्रानगर लखनऊ की टीम में अंगद डंग, अंशुमन मिश्रा और अचिंत्या सेमवाल शामिल थीं। जबकि तृतीय रहीं डीपीएस रानीपुर की टीम में श्रेया कर्णवाल, राघव चौधरी और आशीष शामिल थे। सीनियर वर्ग में प्रथम रहीं डीपीएस रानीपुर की टीम में विराज आर्या, मिताली गंभीर और हार्दिक गर्ग शामिल थे। द्वितीय रही डीपीएस इंद्रानगर लखनऊ की टीम में अरनव श्रीवास्तव, परमार्थ तिवारी एवं तपिश शर्मा शामिल थे। जबकि तृतीय रहीं डीपीएस कल्याणपुर कानपुर की टीम में अभिज्ञान त्रिपाठी, हर्षवर्धन सिंह और मो. हमजा शामिल थे। प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीत व हार जीवन के कुछ नए अनुभव देती हैं जो सहर्ष स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


इन स्कूलों के छात्र-छात्राएं हुए शामिल
डीपीएस अलीगढ़, इलाहाबाद, दौलतपुर, इटावा, ग्वालियर, हापुड़, इंद्रानगर लखनऊ, जानकीपुरम, झांसी, कल्याणपुर, काशीपुर, मथुरा रिफाईनरी मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, सीतापुर, रुड़की, रुद्रपुर, बनारस एवं रानीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें