अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे निर्माण में हो रही देरी को लेकर हाईवे आथोरिटी के अधिकारियों के खिलाफ ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में ऋषिकुल तिराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ब्लाक अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि हाईवे का काम पूरा नहीं होने और जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाएं हो रही है। आए दिन जाम की स्थिति भी बनी रहती है। महासचिव सुमित तिवारी ने कहा कि हाईवे निर्माण तेज गति से होना चाहिए। चार धाम यात्रा सिर पर है लेकिन हाईवे आथोरिटी के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। हाईवे मार्ग पर जगह-जगह नुकीले पत्थर, रेत बजरी, धूल मिट्टी इस तरह फैली हुई है कि वाहन नहीं चल पा रहे है। इस मौके पर प्रदीप आहूजा, श्रेय तलवार, राजन कौशिक, त्रिपाल शर्मा, छोटू भाई, हरविंद्र सिंह, संदीप अग्रवाल, सौरभ सैनी, सार्थक ठाकुर, अनुराग शर्मा, संजय यादव, मनीष नौटियाल, रविंद्र सिंह भट्टी, पुनीत आहूजा, विक्की राव, संदीप, आशीष, रितेश, रोहित पुरी, साजन शर्मा, तन्नू ठाकुर, अमित राणा, आशीष वधावन, शिवम सैनी, गौरव सैनी, अंकित यादव, अरविंद, दिलीप ठाकुर, सन्नी ठाकुर, पारस अरोड़ा, जयंत कौशिक आदि शामिल रहे।