अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संत निरंकारी मंडल मसूरी जोन की ओर से ऋषिकुल मैदान के प्रांगण में बृहस्पतिवार को निरंकारी महिला संत समागम आध्यात्मिक सत्संग कार्य का आयोजन किया गया। दिल्ली से आई संत बहन निर्मल मनचंदा ने सदगुरु माता सविंद हरदेव का संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर सर्वव्यापक है, और जो जानने योग्य है और जाना जा सकता है।
उन्होंने कहा कि चराचर जगत में भक्ति का बहुत बड़ा महत्व है। कहा कि आजतक जिसको भी ईश्वर की प्राप्ति हुई तो वह सदगुरु की कृपा से हुई। उन्होंने बताया कि सभी धर्मशास्त्र इसी बात पर बल देते हैं कि सद्गुरु की पहचान कर अपनी आत्मा का कल्याण करे। सत्संग में संतो ने गढ़वाली, कुमाउंनी, पंजाबी, हिंदी भाषा में गीतों एवं प्रवचन किए। सत्संग में हरभजन सिंह, सुरेश चावला और संचालक शिक्षक केवल, राहिताश ने किया। मंच का संचालन साक्षी ने किया।
पानी बचाने का दिया संदेश
हरिद्वार। सत्संग में जल जीवन अभियान के तहत छह हजार से अधिक लोगों ने पानी बचाने का संकल्प किया। संत बहन निर्मल मनचंदा ने जल जीवन अभियान को समर्थन देते हुए पानी बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निरंकारी समजा इस पवित्र मुहिम में जल जीवन अभियान के साथ है। सत्संग के दौरान अभियान में प्रदीप गर्ग, हेमा भंडारी, ललित गोयल, डा. विशाल गर्ग, ईशान, सौरभ वत्स ने समागम में पहुंचकर पानी बचाने के अभियान के बारे में जानकारी दी। जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने अधिक से अधिक लोगों तक पानी बचाने का संदेश देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेयर मनोज गर्ग, समाज सेवी विशाल गर्ग, पार्षद राजेश शर्मा, सुमित सैनी, रमन सिंधी, अनिल पुरी, सपना, चंद्रकांता, राजदुलारी, सरिता, सुनीता, सुरेश कन्नोजिया, सुरेश चावला, भूपेंद्र सैनी, रोहताश, केवल बृजपाल, गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।