फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 20 बसों के चालान, तीन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

- अवैध बसों के खिलाफ चला अभियान, हुई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लालजीवाला पार्किंग में बसों के खिलाफ मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस अभियान में अब तक 20 बसों के चालान किए गए हैं, जबकि 3 बसों को सीज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, 10 बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति भी की गई है।
फिटनेस निरस्तीकरण पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी की ओर से की जाएगी। संयुक्त टीम बसों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस, आवश्यक अभिलेखों और परमिट शर्तों का गहनता से निरीक्षण कर रही है। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) की ओर से बसों का तकनीकी परीक्षण भी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली कमियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करना है।
विज्ञापन

इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा और नेहा झा शामिल रहीं। यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन और परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती भी टीम ने भी अलग-अलग हिस्सों में जांच की। इस संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से बस संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षित संचालन के निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। आवश्यक अभिलेखों का साथ होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

लालजीवाला पार्किंग में जांच अभियान पूरे दिन जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि जांच निरंतर की जा रही है। यह अभियान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नियमों का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें