फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दो-दो लाख रुपये में घर का सपना साकार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी सबके लिए घर की योजना के तहत दो लाख रुपये देने का प्रावधान है। अब लाख टके का सवाल यही है कि क्या दो लाख रुपये में घर बनाने का सपना साकार हो सकता है।
इस योजना में घर बनाने के लिए दो लाख रुपये लेने के लिए 76 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदनों की जांच के बाद नगर निगम ने 44 लोगों का चयन किया। चयनित लोगों को दो-दो लाख रुपये के हिसाब से 88 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने हैं। पहली किश्त के रूप में नगर निगम को 26 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। नगर निगम को पहली किश्त में प्रत्येक चयनित व्यक्ति को 20-20 हजार रुपये देने हैं। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने पात्र लोगों को पैसे देने से पहले सत्यापन के लिए कमेटी गइित की है। कमेटी की संस्तुति के बाद ही दो लाख रुपये की यह अनुुदान धनराशि चार किश्तों में दी जानी है। लाभार्थी के साथ नगर निगम को अनुबंध करना है और उसकी शर्तों के अनुसार ही घर बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना है। यदि कोई लाभार्थी दी गई धनराशि का उपयोग नहीं करता है तो उससे वसूली की जानी है। यह राशि उन लोगों को दी जानी है कि जिनके पास अपनी जमीन है या कच्चा घर है और उसको तोड़कर वह नया बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना नया घर बनाने के लिए 44 लाभार्थियों का चयन किया गया। उनकी डीपीआर स्वीकृत होने के बाद प्रथम किश्त के लिए 26 लाख रुपये नगर निगम को मिले हैं। 44 में से छह लोगों के साथ अनुबंध हो चुका है। उनको जल्दी ही प्रथम किश्त दी जाएगी।
पीके बंसल सहायक नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें