फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, भाई समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनौरी।
धनौरी में तिरछे पुल के समीप देर रात भैंसा बुग्गी से टकराने के बाद बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनाक्रम के अनुसार देर रात करीब 12 बजे डालुवाला खुर्द निवासी जसवंत और अश्विनी पुत्रगण शिवकुमार गांव से दुकान बंद कर लौट रहे थे। दोनों भाइयों की बाइक तिरछे पुल से थोड़ा आगे धनौरी की और पहुंची तो भैंसा बुग्गी से टकरा गई। इस कारण दोनों भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की ओर से दुर्घटना की सूचना धनौरी पुलिस को दी गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची जब तक अश्विनी (21) की मौत हो गई थी। घायल जसवंत को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताईं जा रही है। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि दोनों भाइयों की ब्रह्मपुरी में मोटरसाइकिल सर्विस की दुकान थी। देर रात वह रोजाना की तरह ही लौट रहे थे।
विज्ञापन

वहीं दूूसरी ओर बीती रात बाइक पर सवार सोनू पुत्र ज्योतीराम निवासी ग्राम भुरनी, लक्सर रात करीब साढ़े बारह बजे बहादराबाद से रुड़की होते हुए अपने घर जाते समय रतमऊ नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें