फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को अवैध निर्माणों की निरीक्षण रिपोर्ट देखेंगे वीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय सोमवार को अवैध निर्माणों पर अवर अभियंताओं की निरीक्षण रिपोर्ट तलब करेंगे। उनका रुख भूपतवाला में एचआरडीए की ओर से भूपतवाला में सील धार्मिक भवन शंभु आश्रम को ध्वस्त किए जाने पर काफी सख्त है।
सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने वीसी के निर्देश पर तीन अवर अभियंता की टीम निरीक्षण करने के लिए भेजा था। आरोप है कि इस धार्मिक संपत्ति के भूमाफिया ने राजस्व विभाग की सांठगांठ से फर्जी अभिलेख तैयार कर ठिकाने लगा दिया है। संपत्ति की बाजार कीमत 50 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि संपत्ति सरकारी नजूल की तो नहीं है। यही मानते हुए एचआरडीए ने 2016 में संपत्ति को सील कर दिया था। प्रशासन के चुनाव में व्यस्त होते ही सील को उखाड़ फेंककर पुराने आश्रम को ध्वस्त करने का काम तेजी से शुरू करा दिया गया था। सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि वीसी के निर्देश पर चुनाव आचार संहिता की अवधि में अवैध निर्माणों का निरीक्षण कराया गया था। भूपतवाला क्षेत्र में 17 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। इस दौरान रानीपुर मोड़ पर भी तीन मंजिला निर्माण खड़ा किया गया है। लक्सर रोड, ज्वालापुर, बहादाराबाद रोड, सिडकुल क्षेत्र और हरिपुरकलां क्षेत्र में 50 से अधिक अवैध निर्माण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरडीए के अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगने के बाद कई स्थानों पर अवैध निर्माण शुरू होने की जानकारी मिली थी। खासकर व्यावसायिक निर्माण शुरू होने की शिकायत थी। इसलिए जिन अवर अभियंताओं की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगी थी, उनको निर्देशित किया गया था कि वह सभी क्षेत्रों में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें। निरीक्षण रिपोर्ट का देखने के बाद नियमानुसार ठोस कार्रवाई कराई जाएगी। सील तोड़ना तो आपराधिक मामला है।
- आलोक कुमार पांडेय, वीसी एचआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें