फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे भाईयों की तलाश में चला सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में गंगा की मुख्य धारा में बहे हरियाणा के दो सगे भाइयों की तलाश में जल पुलिस और शौकिया गोताखोर दिनभर जुटे रहे। घटनास्थल से लेकर आसपास तक गंगा को खंगाला गया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। जल पुलिस अब भी किशोरों की तलाश में जुटी ही हुई है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के दूधियाबंद में ठोकर नंबर पांच पर हरियाणा के गांव जनौली जिला पलवल के रहने वाले दो भाई दीपू (14), अंशुल (12) पुत्रगण सुरेश डूब गए थे, जबकि एक किशोर मीत की जान एक फक्कड़ साधु ने बचा ली थी। गांव जनौली से आया हरियाणा के यात्रियों दल पास के ही खिचड़ी आश्रम में ठहरा हुआ था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि लगातार सर्च आपरेशन चलाने के बाद भी दोनों बच्चों का पता नहीं लग पाया है। जल पुलिस अभी बच्चों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें