हरिद्वार। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: भाजपा सरकार बनने की कामना के लिए रुड़की से प्रारंभ हुई विधायक देशराज कर्णवाल की मोटरसाइकिल यात्रा का केदारनाथ, बदरीनाथ धाम होते हुए तीर्थनगरी हरिद्वार के निर्मला छावनी स्थित रविदास मंदिर में पार्षद विनित जौली के संयोजन में भव्य स्वागत के साथ समापन हुआ।
इस अवसर पर रविदास मंदिर के संत गुरुदेव सिंह के मार्ग दर्शन में विधायक देशराज कर्णवाल ने संत शिरोमणि भगवान रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश का चहुुंमुखी किया। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि समूचे देश में भाजपा की लहर है। पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि बाबा केदार, बदरीनाथ धाम और मां गंगा के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी पुन: देश की कमान संभालेंगे। इस मौके पर पार्षद विनित जौली, शंकर शर्मा, दिनेश पांडे, पवन त्यागी, दीपू चाणक्य, नीरू चतुर्वेदी, राकेश कुमार, बृजेश कुमार, फूल सिंह, रोबिन आदि आदि उपस्थित रहे। इस दौरान संत गुरुदेव सिंह ने सरोपा भेंट कर विधायक देशराज कर्णवाल को आशीर्वाद प्रदान किया।