फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी रही रफ्तार, नहीं लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बैसाखी और मेष संक्रांति स्नान पर्व पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई, हालांकि यातायात की रफ्तार धीमी रही। हरकी पैड़ी बाईपास को लेकर बनाई गई वनवे की रणनीति कारगर रही।
वीकेंड के साथ- साथ बैसाखी एवं मेष संक्राति एक साथ होने से शुक्रवार को ही भीड़ जुटने लग गई थी। शनिवार को हाईवे पर चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने हाईवे पर ऐसी व्यवस्था बनाई कि सिंगल लेन के अलावा डबल, ट्रिपल लेन नहीं बन पाई। चूंकि हरकी पैड़ी बाईपास पर पड़ने वाले चार पुलों पर यातायात के धीमे होने पर जाम की स्थिति पैदा होती है, इसलिए इस बार पुलिस ने अलग रणनीति बनाई।
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाले यातायात का दबाव अधिक होने पर ऋषिकेश की ओर से आ रहे यातायात को उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में दो- तीन प्वाइंट पर रोका गया। फिर दिल्ली से आ रहे यातायात को फटाफट पार्किंगों में ले जाया गया, जिसे देहरादून- ऋषिकेश जाना था वो सीधे निकल गया। ये व्यवस्था दिन भर में कई बार बनाई गई।
दूसरी राहत ऑटो रिक्शा विक्रम के न चलने पर रही। ऑटो रिक्शा विक्रम की रफ्तार धीमी होने से भी जाम की स्थिति पैदा होती थी। यातायात निरीक्षक हितेश कुमार ने ही इस रणनीति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था, उसका ही असर रहा कि हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। प्रेमनगर आश्रम चौक पर भी बैरीकेटिंग कर हाईवे पर व्यवस्था सुचारु की गई।

ज्वालापुर में फ्लाईओवर का हुआ इस्तेमाल
ज्वालापुर क्षेत्र में इस बार फ्लाईओवर का इस्तेमाल भी हुआ। दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से गुजारे गए। भले ही फ्लाईओवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन जाम से मुक्ति के लिए उसका इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


मैक्स की थी व्यवस्था
हाईवे पर ऑटो रिक्शा विक्रम के न चलने पर पुलिस ने मैक्स जीप की सुविधा की थी। मैक्स जीप से बड़ा फायदा यह हुआ कि जीप तेज रफ्तार से उत्तरी हरिद्वार पहुंचती रही, जबकि ऑटो रिक्शा विक्रम की रफ्तार सुस्त रहती है। यातायात निरीक्षक हितेश कुमार ने बताया कि 15 मैक्स जीप से श्रद्धालुओं को गंतव्य तक भेजा जाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें