फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होली पर विवाद, मारपीट में 148 घायल, हादसे में चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। होली के पर्व पर शहर और देहात में कई जगहों पर विवाद हुए हैं, जिनमें करीब 148 लोग घायल हो गए। सभी ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से रात तक पहुंचकर उपचार कराया। इसके अलावा सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को होली के दौरान कई स्थानों पर रंग लगाने और आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हुए, जिनमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। यहां की इमरजेंसी पूरे दिन मरीजों से भरी रही और शाम तक 148 लोगों का मेडिकल कराया गया। वहीं अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके मिले। अकेले सिडकुल व पथरी थाना क्षेत्र से 50 से ज्यादा लोग मेडिकल कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें