हरिद्वार। देश का पैसा लेकर भागे शराब कारोबारी विजय माल्या के मामले में भाजपा पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा के पास प्रदर्शन किया और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि माल्या को देश से बाहर भगाने में जेटली की अहम भूमिका रही है।
जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर कहा कि शराब कारोबारी माल्या के देश से फरार होने में सरकार की भूमिका संदेह के घेरे में है। माल्या ने फरार होने से केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। यह तथ्य अब पूरी तरह सामने आ चुका है लेकिन जेटली ने हमेशा इस बात को छुपाए रखा।
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तनवीर कुरैशी ने कहा कि माल्या वित्त मंत्री से सलाह मशविरा करने बाद ही देश से फरार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में जवाब देना चाहिए। शहर अध्यक्ष नितिन ने कहा कि भाजपा के इशारे पर कितने ही लोग देश की पूंजी लेकर फरार हो चुके हैं। प्रदर्शन करने वालों में शाहनवाज सिद्दकी, डा. मेहरबान अली, अरशद ख्वाजा, राशिद, अमित कुमार, राहुल, राजा, दीपक, आकाश, नितिन, नरेश, सलमान, नासिर गौड़ आदि शामिल रहे।