फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू के खिलाफ कांग्रेसियों ने चलाया हल्ला बोल हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेसजनों ने सीपीयू के खिलाफ हल्ला बोलते हुए देशरक्षक तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि चालान बुक के पीछे पूरी नियमावली होनी चाहिए, ताकि लोगों को चालान काटने के कारणों और चालान की राशि का पता चल सके।
कनखल स्थित देशरक्षक तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि सीपीयू जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही है। शुक्रवार को थ्रीव्हीलर में बैठे व्यक्ति का हेलमेट नहीं होने पर चालान काटा तो शनिवार को बाइक सवार के पास सारे कागजात होने पर चप्पल पहनने के अपराध में ही चालान काट दिया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी व पूर्व लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामविशाल देव ने कहा कि सीपीयू के चालान काटने के मानक स्पष्ट होने चाहिउए।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा व मनोज कुमार जैन ने कहा कि जल्द एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिलकर हर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व उसकी मॉनीटरिंग करने के साथ ही चेकिंग करने की जगह निर्धारित करने की मांग करेगा। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, यूथ कांग्रेस नेता अरशद ख्वाजा व जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि राजीव चौधरी पर बिना वजह मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि उन्होंने शहर के नागरिकों की आवाज बुलंद करने का काम किया है।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान में यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, शुभम अग्रवाल, हरीश शेरी, तेजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, नकुल माहेश्वरी, वसीम सलमानी, सुनील कुमार, सुमित भाटिया, अमन बंसल, अंकित शर्मा, तिलक राज, नंदलाल, अजय, दिव्या, रचना देवी, गुलशन, आशु, संजीव, राजेंद्र सिंह, गोपाल दास, रामसिंह, दौलतराम, पप्पू, संजय, लव सिंह, चंद्र गौड़, किशोरीलाल, हरिमोहन, पंकज, शालू, कीर्ति, वंशिका, हर्षित, कालू, शैंकी, मोहन शर्मा, रजत पाल, तरुण, सुभाष, अमरजीत, पुष्पी, चरणजीत, नवनीत परमार, भारत भूषण, जवाहर, रतिराम, अक्षत, बृजेश शर्मा, रवि आदि ने हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें