फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पड़ोसियों का नशे के कारोबार का विरोध करने पर हंगामा, 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में पड़ोसियों की ओर से नशे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर सोमवार देर रात जमकर हंगामा हो गया। महिला ने अपने परिचितों को बुला लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सड़क पर धक्का-मुक्की होने के बाद मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्लावासियों ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक महिला को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि महिला ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद सभी ने आकर पड़ोसियों ने सड़क पर धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। ऐसे में शोर-शराबा शुरू हो गया और हंगामा खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने के बावजूद स्थिति नियंत्रित न होने पर 14 लोगों को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी मो. मुन्ना निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर, शंकर तोमर निवासी लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर, दीपक कोहरी निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर, मो. छोटा निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर, दीपक राजपूत निवासी हनुमानगढ़ी कनखल, सौरभ निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार, सूरज आर्या निवासी गणपति धाम फेस-3, राजागार्डन, विजय चौहान निवासी ब्रह्मपुरी, विकास कुमार निवासी सतीकुंड, सर्वप्रिय विहार कनखल, सुमित निवासी कृष्णानगर, अमन सैनी निवासी डिवाइन लाइट स्कूल के पास कनखल, आशीष निवासी छतरीवाला कुआं, जगजीतपुर, गोपी चौहान निवासी जगजीतपुर, अनीता उर्फ नीता निवासी मोहल्ला सगरावाला, जगजीतपुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें