फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: टैंकर और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास मंगलवार सुबह 8:30 बजे रुड़की की तरफ से आ रहे पानी के टैंकर और मोटरसाइकिल भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिमांशु (22) निवासी सीतापुर बलुवा बाजार, जिला सुपौल (बिहार) मोटरसाइकिल से रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक टैंकर के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने टैंकर और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें