हरिद्वार। प्रसिद्ध पर्यावरण विज्ञानी प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन किसान मंच ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
प्रो. जीडी अग्रवाल गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए अनशन पर हैं। लगातार तीन दिन से अनशन पर रहने के बाद भी प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। गढ़वाल श्रीनगर से आए किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी और पर्यावरण संस्थान की अध्यक्ष बीना चौधरी अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इसके अलावा रेनकूट सोनभद्र उत्तर प्रदेश से प्रो. जीडी अग्रवाल के समर्थक भी मातृसदन पहुंचे। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा में बांध बनाकर, अवैध खनन करके उसके अस्तित्व को खत्म किया जा रहा है।