फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन और दिल्ली के तुसाद संग्राहलयों में लगेंगे बाबा रामदेव के पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। विश्व प्रसिद्घ मैडम तुसाद के संग्रहालयों में योग गुरु बाबा रामदेव के मोम से बने पुतले लगाए जाएंगे। इस समय लंदन में बाबा की फोटोग्राफी चल रही है। कई कोणों से चित्रकार उनके चित्र भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तुसाद संग्रहालय विश्व के जाने माने चरित्रों के मोम पुतलों से भरा हुआ है। इस संग्रहालय में किसी का पुतला लगाया जाना आसान नहीं है। जब तक व्यक्ति का चरित्र और नाम बहुत बड़ा न हो, विश्व विख्यात न हो, तब तक किसी का भी पुतला नहीं लगाया जाता। मैडम तुसाद संग्रहालय के अधिकारी पिछले कई महीनों से दिल्ली और हरिद्वार आकर पतंजलि के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर चुके हैं। शुरू में बाबा रामदेव ने पुतला लगाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। काफी प्रयासों के बाद तुसाद के अधिकारी उन्हें पुतला लगाने के लिए राजी कर पाए।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि बाबा रामदेव इस समय योग शिविर लगाने के लिए ब्रिटेन में हैं। तुसाद के अधिकारियों ने उनसे बात की और पिछले दो दिनों से उनके छाया चित्रण का कार्य कई कलाकारों एवं फोटोग्राफरों के द्वारा किया जा रहा है। बाबा को चार-चार घंटे लगातार बैठाकर यह कार्य अंजाम दिया जा रहा है। शुरू में बाबा के मोम से बने पुतले लंदन और दिल्ली के तुसाद संग्राहालयों में लगाए जाएंगे। बाद में अमेरिका में भी पुतला लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें