सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग की तीन, किशोर वर्ग की पांच और तरुण वर्ग की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। वैदिक गणित पर आधारित सवाल पीपीटी के माध्यम से किए गए। प्रत्येक विद्यालय की टीम से 10 प्रश्न पूछे गए।
बाल वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज काशीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि तरुण वर्ग की प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने सभी निर्णायक प्रतिभागियों का परिचय कराया। प्रत्येक प्रतियोगिता के आरंभ में प्रांत वैदिक गणित प्रमुख दिनेश भट्ट ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम बताए। बाल वर्ग के निर्णायक संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीपुर भेल और धीरज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर रहे। किशोर वर्ग के निर्णायक शैलेंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर और अनुज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भेल रानीपुर रहे। तरुण वर्ग के निर्णायक मनीष धीमान रहे। अजय सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर ने सफल प्रतिभागियों व उनके आचार्यों को बधाई दी। इस अवसर पर धीरज, तरुण, अनुज, अंकित बलूनी, सुमित, मनीष धीमान, शैलेंद्र ने सफल प्रतिभागियों को और अधिक परिश्रम के साथ भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।