महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक उमा भारती निवासी रावली महदूद ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को रात आठ बजे प्रवीण उर्फ गुल्लु निवासी, सुखविंदर, अर्जुन, सोमेंद्र, टांडो, भारती घर में घुस आए। पीड़िता का आरोप है कि चारों युवक उसके बाल खींचते हुए बाहर लेकर आए। भारती नाम की महिला ने उसकी आंखों में मिट्टी झोंक दी। इस बीच महिला का पति व एक अन्य युवक अभिषेक आया। उन्होंने आरोपियों से महिला को छुड़ाया। पीड़िता का कहना है कि टांडो व भारती ने उसने सिर में चप्पल व पेट में काफी लात मारी। उसका कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था। जब पीड़िता इस मामले में शिकायत करने के लिए पहुंची तो पड़ोसी महिला भारती ने थाने के बाहर अपने सिर में खुद ही ईंट मार दी और हाथ पर ब्लेड मार दिए। पीड़िता को आरोपी ने धमकी दी कि वह उल्टा उसे ही फर्जी मामले में फंसा देगी। पीड़िता का कहना है कि पड़ोसियों ने उसके पति सुदेश कुमार व बेटे को जान का खतरा है। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी है।