फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों ने निकाले गंगा से मृत जीव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। स्पर्श गंगा टीम की ओर से चलाए गए सफाई अभियान में जगजीतपुर में गंगा में मृत जीव पाए जाने पर सफाई करने वाले सदस्यों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी देते हुए कनखल थाने में मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को स्पर्श गंगा टीम ने साप्ताहिक रूप से गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। स्पर्श गंगा की टीम ने हरिद्वार एवं आसपास के गंगा घाटों एवं तटों से प्लास्टिक, पॉलिथीन निकालकर सफाई की। जगजीतपुर में गंगा घाट पर मृत जीवों के अवशेष मिलने से टीम के सदस्य आहत हो उठे। उन्होंने मामले की शिकायत प्रशासन से की, लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने पर वह जल संस्थान के खिलाफ भड़क उठे। जगजीतपुर टीम के सदस्य मनप्रीत एवं मोहित के नेतृत्व में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्पर्श गंगा के उत्तराखंड के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि मृत जीवों के गंगा में अवशेष मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है शासन प्रशासन को इस ओर कड़ाई से कार्रवाई करनी चाहिए। मृत जीवों के अवशेष आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। टीम के सदस्य सेवाभाव से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने में जुटे हुए है। सदस्य किसी भी रूप से गंगा को प्रदूषण मुक्ति की इस योजना से पीछे नहीं हट रहे है। इस मौके पर सीमा चौहान, वेनू त्यागी, मनप्रीत कश्यप, मोहित, जोनी चौहान, विकास, रवि, अक्षय, ऋतिक, शिवम अरोड़ा, कमल सहगल, संजय आदि उपस्थित रहे।

मेयर और एसएसपी गंगा सफाई अभियान में हुए शामिल
हरिद्वार(ब्यूरो)। टीम गंगा एवं बजरंग दल द्वारा जटवाड़ा पुल गंगा घाट पर संयुक्त रूप से गंगा सफाई अभियान चलाया गया। गंगा सफाई अभियान में मेयर मनोज गर्ग एवं एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने शामिल होकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

मेयर मनोज गर्ग एवं एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि गंगा सफाई अभियान से निरंतर युवाओं का काफिला जुड़ता जा रहा है। निश्चित तौर पर गंगा को प्रदूषण मुक्ति का यह सहभागिता अभियान सफलताओं के आयाम रच रहा है। बजरंग दल के जिला मीडिया प्रभारी शैलेश डबराल एवं अजय जोशी ने कहा कि गंगा सफाई का यह अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। गंगा घाटों को स्वच्छ निर्मल बनाने में युवाओं की भूमिका प्रशंसनीय है। मां गंगा की सेवा में युवाओं का उमड़ना निश्चित तौर पर गंगा को प्रदूषण मुक्त करेगा। उन्होंने कहा कि गंगा में मैले कुचेले अवशिष्ट पदार्थो को ना डाले अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह सभी को निर्वाह करना चाहिए। अभय अग्रवाल, वीर गुर्जर ने कहा कि जटवाड़ा पुल गंगा घाट पर गंदगी पसरी हुई है। गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश लगातार दिया जा रहा है। इस अवसर पर आशीष, कन्हैया, तरूण, सचिन सैनी, आलोक, पवन, संदीप, आकाश, अजय, पवनीश, समकित, शिवम अरोड़ा, राहुल माहेश्वरी, शुभम, तरूण वर्मा, तन्मय, शिवम, अंकित, रिशु, नितिन, अरूण, विशाल, कामेश, विशेष, प्रखर, प्रकाश, सौरभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें