हरिद्वार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निगम प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए डिपो कार्यालय पर दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया। जल्द मांग पूरी न होने पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी दी।
शाखा मंत्री प्रकाश चंद ने कहा कि सीनियर फोरमैन जेएनएनयूआरएम कार्यालय हरिद्वार में दो लिपिकों की कई बार मांग करने के बाद भी तैनाती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का निराकरण न होने तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को चार घंटे कार्यबहिष्कार किया जाएगा। जबकि बृहस्पतिवार को काला फीता बांधकर विरोध किया जाएगा और मांग पूरी न होने पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। सचिन ने कहा कि परिवहन निगम में सभी कर्मचारियों की ईएसआई शुरू की जानी चाहिए। वीर सिंह असवाल और शिवलाल ने कहा कि कर्मचारियों को हर महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए।
कार्यबहिष्कार करने वालों में अमित सिंह, कुलदीप रावत, सूरज, पदम सिंह, अरङ्क्षवद, विनित, विष्णु, संदीप, गौरव, श्याम बिहारी, यतेंद्र, शैलेंद्र, संजय, महेश, सुभाष कुकरेती, सोभन सिंह, मानसिंह, राजपाल यादव, सुरेंद्र, मनोज, कुलदीप रावत, सुनील रावत, उत्तम सिंह, दिनेश सिंह, पीयूष कुमार, अमित कुमार, कुंवर सिंह, भारत सिंह, विमल नेगी, पंकज नेगी, विजय लखेड़ा, इतवार सिंह, प्रकाश चंद, नरेंद्र राव, सचिन, राहुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोगराज, गोपी, अनिल, हर्ष मोहन, तेजपाल आदि शामिल रहे।