अमर उजाला ब्यूरो
पथरी। सहकारी समितियों के डायरेक्टर पद के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। 22 जुलाई को डायरेक्टर एवं तेइस जुलाई को सभापति व उप सभापति पद पर चुनाव होने हैं।
नामांकन पत्रों की वापसी के बाद मतदान की तिथि नजदीक होने पर डायरेक्टर व सभापति और उप सभापति का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। सहकारिता विभाग ने चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली है। क्षेत्र में बादशाहपुर, धनपुरा, कटारपुर, पथरी, टिहरी विस्थापित, पीतपुर और अलावलपुर में सहकारी समितियों के मुख्यालय हैं।
चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस व भाजपा ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी है। बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति में डायरेक्टर पद की 11 सीट में से सात पर चुनाव होना है। शेरपुर, बादशाहपुर, शाहपुर, टिक्कमपुर, नसीरपुरकलां, भुवापुर, चमरावल, रानीमाजरा सीट पर डायरेक्टर पद के दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव प्रचार में आई तेजी
बहादराबाद। मंगलवार को नाम वापसी के बाद मैदान में रह गए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। किसान सेवा सहकारी समिति बहादराबाद में अलीपुर, अहमदपुर, सहदेवपुर, दिनारपुर में एक- एक प्रत्याशी होने से वहां निर्विरोध निर्वाचन तय है। वही बोंगला में चार,रोहलकी और बहादराबाद में तीन- तीन तथा रावली महदूद में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। बोंगला, रोहलकी और बहादराबाद में दो- दो डायरेक्टर चुने जाने हैं, जबकि रावली महदूद से एक डायरेक्टर चुना जाएगा। समिति क्षेत्र में मतदाता भाजपा और बसपा में बंटा है । कांगेस कार्यकर्ता इस चुनाव में दिखाई नही दे रहे हैं।