कालाधन खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री की नोटबंदी की घोषणा के बाद उत्तरी हरिद्वार में हुए करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त धनकुबेरों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
सूत्रों ने बताया कि 500 व 1000 के नोटों की बंदी के बाद उत्तरी हरिद्वार में लगभग 100 करोड़ रुपये लागत के कुछ बड़ी संपत्तियों की डील हुई है। जिनमें करोड़ों रुपये ब्लैकमनी ठिकाने लगाई है। एक देश की जानी मानी बड़ी फर्म का भारी भरकम राशि में सौदा होना बताया गया है। इसी प्रकार पावनधाम क्षेत्र के एक बहुमंजिले होटल की डील हुई है। हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांतिकुंज के पास स्थित होटल का सौदा भी नोटबंदी में करोड़ों का हुआ है। चर्चा यह है कि ब्लैकमनी को संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में ठिकाने लगाने वालों को लोग तरह-तरह से धमका भी रहे हैं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रकार के सौदों की जांच करानी चाहिए ताकि कालाधन रखने वालों को बेनकाब किया जा सके। वे इस बारे में पत्र भी भेजेंगे।