फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 11 हजार को लगे कोरोना से बचाव को टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपद के करीब 11 हजार लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार को फिर से 20 हजार डोज का कोटा मिल जाएगा। उधर, अपर जिलाधिकारी केेके मिश्रा ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्था बनाकर टीकाकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाकरण के लिए जिलेभर में 89 केंद्र बनाए गए। केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7072 युवाओं और 45 साल से ऊपर वालों में 3749 को टीकाकरण किया गया। कुल मिलाकर 10821 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शनिवार को डोज का और कोटा मिलने से टीकाकरण रविवार से रफ्तार पकड़ सकेगा। उधर, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस सचिव डॉ. नरेश चौधरी को निर्देश दिए कि टीकाकरण में अव्यवस्था न फैले। उन्होंने टीका लगवाने वालों से कोविड-19 गाइड लाइन करने की अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. नलिंद असवाल, डॉ. अमन, वैशाली, मेघा कोरी, प्रतीक्षा रावत, श्वेता, दीपक मंडल, दीपांशा, संतोष कुमार और राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें