फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फंसे हरभजन ने कहा, 'मैं ठीक हूं'

Mon, 17 Jun 2013 12:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर निकले क्रिकेटर हरभजन सिंह भी उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश में फंस गए। बारिश के चलते वे रविवार को जोशीमठ से आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन


रविवार का पूरा दिन उन्होंने आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में बिताया। हरभजन के साथ आठ सदस्यीय दल आया हुआ है।

जोशीमठ में फंसने के बाद आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम ने उन्हें बचाया। इस वक्त वे जोशीमठ में सीआरपीएफ के कैंप में ठहरे हुए हैं।

देखें उत्तराखंड में बारिश्ा का कहर

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि," उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी की टीम को स्पेशल थैंक्स कि उन्होंने उन सारे लोगों बचाया जो बारिश में फंसे हुए हैं..रियल लाइफ हीरो.. मैं उन्हें सलाम करता हूं।" 

हरभजन ने एक और ट्वीट में लिखा कि," मैं बाबा जी कृपा से ठीक हूं। यहां लगातार बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। यहां बहुत से लोग फंसे हुए हैं। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि वे जल्द से जल्द फंसे हुए लोगों को निकाल ले।"
विज्ञापन


इस सब के बीच हरभजन के प्रशंसक भारी बारिश के बावजूद उनसे मिलने पहुंचे लेकिन आईटीबीपी कैंपस के अंदर नहीं जाने देने पर उन्हें मायूसी हाथ लगी। मौसम साफ हुआ तो सोमवार को वह हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


मौसम बेईमान है, आप उत्तराखंड न आएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें