फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 164 वाहन रवाना

Sun, 23 Jun 2013 11:46 AM IST
कोटद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए परिवहन विभाग और जीएमओयू लिमिटेड भी जुटा हुआ है। जीएमओयू ने 95 जबकि परिवहन विभाग ने 69 वाहन प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

शनिवार को गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड के सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि कंपनी की ओर से कोटद्वार मुख्यालय से 60 और हरिद्वार स्टेशन से 35 बसें रवाना की गईं। ये बसें गौचर, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाएंगी। नेगी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी वाहन भेजे जाएंगे।

आज भेजी जाएंगी 19 बसें
दूसरी ओर, परिवहन विभाग ने शनिवार को 50 मैक्स और 19 बसें आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजीं। मैक्स वाहन उत्तरकाशी जिले में एनएच और संपर्क मार्गों पर फंसे लोगों को निकालेंगे, जबकि बसें चमोली के कर्णप्रयाग भेजी गई हैं। एआरटीओ अनीता चमोला ने बताया कि रविवार को भी 19 बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें