फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देहरादून में होगी स्वाइन फ्लू की जांच

Fri, 01 Apr 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में उत्तराखंड की पहली स्वाइन फ्लू परीक्षण प्रयोगशाला - फोटो : concept photo
विज्ञापन
उत्तराखंड की पहली और एकमात्र स्वाइन फ्लू टेस्टिंग लैब में अब स्वाइन फ्लू समेत कई गंभीर बीमारियों के सैंपल की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


अब सैंपल जांच के लिए दिल्ली या अन्य स्थानों पर नहीं भेजने होंगे। इससे जहां जांच रिपोर्ट जल्दी आएगी वहीं खर्च भी कम होगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. विनय राय, लैब इंचार्ज डॉ. नरोत्तम शर्मा और डॉ. नीता गर्ग ने यह जानाकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लैब के संचालन को अनुमति दे दी है। उन्होंने बताया कि लैब का संचालन शुरू होने से उत्तराखंड के साथ ही पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हिमाचल के सैंपलों की भी जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लैब में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे छह से आठ घंटे में सैंपल रिपोर्ट मिल सकेगी। इससे पीड़ित मरीजों की बीमारी की पहचान कर जल्द उपचार शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन


हाईटेक मशीन में एक साथ 100 सैंपल टेस्ट किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि लैब में सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों के सैंपलों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें