फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज में बाढ़, चार गांवों में भारी तबाही

Fri, 12 Jul 2013 08:53 AM IST
सितारगंज/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल में पहाड़ के साथ ही तराई के इलाकों में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट रही है। बृहस्पतिवार को बैगुल नदी में अत्यधिक पानी आने से तटबंध दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से शहर के एक वार्ड समेत चार गांवों में सैकड़ों घर जलमग्न हो गए।
विज्ञापन


करीब दो दर्जन झोपड़ियां भी ध्वस्त हो गईं। सीएम विजय बहुगुणा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई जायजा लेने के साथ अफसरों को बाढ़ की रोकथाम के लिए जरूरी निर्देश दिए।

पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाढ़ में फंसे लोगों को नाव से बाहर निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जिलाधिकारी बीके संत ने भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौराकर राहत कार्य में तेजी लाने के साथ ही सिंचाई विभाग के ईई को तत्काल क्षतिग्रस्त तटबंधों की मम्मत के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की रात पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की बैगुल नदी के उफनाने से नदी पर बना तटबंध दो जगह से टूट गया। नदी का बहाव शहर की ओर हो गया। शहर के वार्ड संख्या छह नहरपार में बाढ़ आने से सैकड़ों घर पानी में डूबे गए। इसके अतिरिक्त बैगुल नदी से सटे ग्राम झाड़ी नौ नंबर में सौ घर और सात और आठ नंबर में दो सौ घर पानी में डूब गए।

नाव लगाकर पानी से बाहर निकाला
इन गांवों में करीब दो दर्जन झोपड़ियां भी ढह गईं। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार और तहसीलदार ऋचा सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव लगाकर पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सीओ आरएस हयांकी और कोतवाल भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीमें गांवों में लोगों की मदद को जुटी रहीं। नहरपार वार्ड छह में कुमाऊं सेवा समिति व माउंटेन कलैक्टिव फोरम के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें