गर्मी आते ही ऊर्जा निगम ने मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है। राजधानी देहरादून में ही कई जगह मरम्मत के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल भी निगम ने जारी कर दिया है।
ऊर्जा निगम हर साल यही दावा करता है कि गर्मियों से पहले ही मरम्मत करने या ट्रांसफार्मर, विद्युत पोल और तारों के बदलने का काम पूरा कर दिया जाएगा।
सुबह दस बजे से बिजली गुल
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी मरम्मत और बदहाल लाइनों को बदलने के नाम पर बिजली कटौती शुरू हो गई है। शनिवार से छह दिन तक अलग-अलग शहर के बड़े हिस्से में सुबह दस बजे से ही बिजली कटौती हो जाएगी।
इनमें कई जगह बिजली पूरे दिन भी गुल रह सकती है। प्रदेश के अन्य विभिन्न हिस्सों में भी मरम्मत के लिए बिजली कटौती की यही स्थिति बताई गई है। शेड्यूल के मुताबिक, इन क्षेत्रों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से बिजली गुल रहेगी।
ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि प्रचंड गर्मी पड़ने से पहले सभी काम पूरे करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ये काम होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज और थोड़ा सा लोड बढ़ने पर ट्रिपिंग आने की समस्या नहीं रहेगी।
यहां होगी बिजली कटौती
16 अप्रैल को सहारनपुर रोड सब स्टेशन से जुड़े खुड़बुड़ा, लक्ष्मण चौक, पार्क रोड, भंडारी बाग, कांवली रोड, पटेलनगर और उसके आसपास सटे क्षेत्र
17 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट नगर फीडर से जुड़े पट्टियों चोइला, कैलाशपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, मोहब्बेवाला, त्रिवेणी विहार, बुचडी एमईएस, शांति विहार आदि क्षेत्र
19 और 21 अप्रैल को टर्नर रोड फीडर से पोषित होने वाले भारूवाला, मोरोवाला, आजाद कालोनी, सुभाष नगर, पोस्ट आफिस, चंद्रबनी, सेवलाखुर्द, मोहब्बेवाला, सेवलाकलां, प्रकाश लोक कालोनी, देवलोक, पीएनबी कालोनी, दून विहार, इंडस्ट्रियल एरिया, मोहब्बेवाला आदि