फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

Thu, 16 Nov 2023 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप 16 नवंबर, बुधवार रात 02.02 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था।

विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Collapse Live: सिलक्यारा साइट पर पहुंचे मशीन के पार्ट्स, इंस्टालेशन का काम जारी
विज्ञापन

 
जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें