फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही का जलवा: ग्रामीणों के साथ पैदल ही घूमने निकले धोनी, गांव के युवाओं और बच्चों के लिए शुरू करेंगे ये पहल

Thu, 16 Nov 2023 04:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगारपरक पहल शुरू करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के नाटाडोल गांव में पहुंचकर सैम मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर दर्शन के बाद धोनी पैदल ही ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया। धोनी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर वार्ता की।

विज्ञापन


गांव के राजू बेलवाल ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगारपरक पहल शुरू करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं। एक घंटे गांव के रहने के बाद धोनी वापस लौट गए।

धोनी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके साथ सेल्फी खिंचने के साथ दोबारा गांव आने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि धोनी अपनी पत्नी, बेटी और दोस्तों के साथ क्षेत्र के ही एक निजी होम स्टे में रुके हुए हैं। लेकिन उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें