फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम के लिए उमड़े श्रद्धालु, चार दिन में आए साठ हजार 

Sat, 14 May 2016 04:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चारधाम के लिए फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराते श्रद्धालु - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चारधाम की यात्रा पर श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। चार दिन में करीब 60 हजार यात्री तीर्थ दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को केदारनाथ में यात्रियों का जमावड़ा होने के कारण सोनप्रयाग में यात्रियों को कुछ घंटे के लिए रोकना पड़ा। फिलहाल मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


इस बार अधिक यात्रियों की उम्मीद
पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने चारधाम यात्रा की समीक्षा करने के बाद शुक्रवार को बताया कि नौ से 12 मई तक केदारनाथ में 13 हजार, बद्रीनाथ में 17 हजार, गंगोत्री में 15 और यमुनोत्री में 12 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

यात्रियों के उत्साह से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल पिछले साल से कई लाख अधिक यात्रियों के चारधाम यात्रा पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के एसपी को यात्रा सीजन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें