फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सपूत के हाथ देश की सीमाओं की निगरानी

Wed, 13 Apr 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सुरेंद्र सिंह डसिला
विज्ञापन
इंडियन कोस्टगार्ड में शामिल अत्याधुनिक निगरानी जहाज ‘शूर’ की कमान डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सुरेंद्र सिंह डसिला करेंगे।
विज्ञापन


डसिला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के निवासी हैं। 105 मीटर लंबे ऑफशोर पेट्रोल व्हीकल (आवीपी) शूर अपनी क्लास के अत्याधुनिक जहाजों की श्रेणी में शामिल है, जिसमें नेविगेशन और काम्युनिकेशन की उन्नत प्रणाली है।
विज्ञापन


जहाज पर दो हेलीकॉप्टर और पांच स्पीड बोट के साथ 14 अधिकारी और 98 जवान तैनात हो सकते हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने जहाज को कोस्ट गार्ड के बेड़े में कमीशन किया, जबकि डीजी कोस्टगार्ड राजेंद्र सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। शूर श्रेणी के छह जहाज कोस्ट गार्ड में शामिल किए जाने हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें