फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड CM के खिलाफ बागी हुए मंत्री हरक के समर्थकों का 'निकाला'

Sun, 20 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सदन में जाते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरक सिंह रावत के बाद अब उनके समर्थकों की बारी है। मुख्यमंत्री ने हरक समर्थक मंडी समितियों के छह अध्यक्षों को हटाने का फरमान जारी कर दिया है। शासन ने इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा और भी कइयों पर गाज गिर सकती है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिन मंडी समितियों के अध्यक्षों को हटाने का आदेश दिया है, उनमें देहरादून मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र आनंद, ऋषिकेश मंडी समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हरिद्वार मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा, लक्सर मंडी समिति के अध्यक्ष भीम सिंह, जसपुर मंडी समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह और सितारगंज मंडी समिति के अध्यक्ष अमरजीत शामिल हैं। 

छह मंडी समिति के अध्यक्षों को हटाने की प्रक्रिया शुरू 
अपर मुख्य सचिव डा.रणवीर सिंह ने कहा कि ने कहा कि प्रदेश की छह मंडी समिति के अध्यक्षों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मौखिक निर्देश के बाद शासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इन पदों पर किसी को बैठाना और हटाना सरकार पर निर्भर करता है। इनकी नियुक्ति के दौरान कुछ नहीं देखा जाता। सरकार की सिफारिश पर इनकी नियुक्ति होती है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें