फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चोरी कर रहे तीन और युवक दबोचे पुलिस ने

Mon, 04 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
फरवरी माह में आईएसबीटी पुलिस चौकी परिसर से चोरी गई बस एक बस यूपी 07 जी 3457 की बरामदगी के दौरान पुलिस ने तीन और बसों के साथ एक युवक संदीप वर्मा को दबोचा था। 
विज्ञापन


इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से तीन को पुलिस ने रविवार को चांदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भी चोरी गई एक और बस यूपी 21 डी 9156 बरामद हुई है।    आरोपियों की हुई पहचान पुलिस ने चौकी परिसर से गायब हुई बस के मामले के खुलासे के बाद से एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इन आरोपियों की तलाश में पश्चिमी राज्यों में दबिश दे रही थी। इसका फायदा भी उसे रविवार को मिल गया। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पुनीत शर्मा निवासी शाहदुल्लापुरा हापुड़, शिवम वर्मा निवासी शहीद नगर, अजय कुमार निवासी बुद्घि विहार ताजपुर पहाड़ी बदरपुर नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक चोरों ने पिछले पांच महीने पहले इस बस को फरीदाबाद के आसपास से चोरी किया था। उन्होंने बताया कि इन लोगों का बिजनौर में बहुत बड़ा गैंग है।

यह लोग बस चुराकर डेंटिंग पेंटिंग कर फर्जी नंबर प्लेट और कागजात बनाकर उसे बेच देते हैं। पुलिस आरोपियों के बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि मामले में लगातार दी जा रही दबिश के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें